फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन शिविर में 73 छात्र-छात्राओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: अमर उजाला के शिविर में 73 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन

आईआईएमटी कॉलेज में लगा शिविर, जिला अस्पताल की टीम ने किया सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में 73 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान अमर उजाला और जिला अस्पताल ब्लड बैंक ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

कॉलेज में सुबह दस बजे से दो बजे तक शिविर चला। इसमें 102 छात्र-छात्राएं रक्तदान के लिए पहुंचे जिसमें से 73 ने रक्तदान किया, जबकि 29 वजन कम होने या अन्य कारणों से रक्तदान से वंचित रह गए। शिविर में रक्तदाताओं की ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन आदि की जांच भी की गई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. बिंदू ने बताया कि रक्तदान करने का फायदा यह भी है कि प्रत्येक रक्तदाता की 18 तरह की जांच मुफ्त में हो जाती है, जिसमें हेपेटाइटिस, ए-बी-सी समेत एचआईवी समेत कई अन्य जांच की जाती हैं। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से रक्तदाताओं को डोनर कार्ड भी दिया गया। एक वर्ष तक यह कार्ड दिखाकर एक यूनिट रक्त जरूरत पर लिया जा सकता है। आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के एमडी मयंक अग्रवाल और डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और डोनर कार्ड वितरित किए। इस मौके पर कॉलेज के डीन डॉ. अंशुल शर्मा भी उपस्थित रहे। वहीं, जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम में टेक्नीशियन संजय और भुवनेश, स्टाफ नर्स पूजा, काउंसलर श्वेता, लैब अटेंडेंट अरुण और दीपांशु बाटला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें