फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसाफिरों को दिल्ली से ही दिखेगा कुंभ का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरों को दिल्ली से ही दिखेगा कुंभ का जलवा
विज्ञापन

-देश-दुनिया से संगम की रेती पर जाने वाले लोगों के लिए रेल मंत्रालय ने तैयार किए विशेष तरह के कोच, कुंभ की थीम पर कोच की हुई सजावट
-सबसे पहले प्रयागराज एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे नए कोच, आगे दूसरी रेलगाड़ियों में भी लगेंगे इस तरह के कोच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले कुंभ से देश-दुनिया के लोगों को रूबरू कराने की तैयारी शुरू दी है। इसके लिए मंत्रालय ने विशेष कोचों का डिजाइन तैयार किया है। कोच के बाहरी हिस्से का कुंभ की थीम पर रंगरोगन करने के साथ अंदर के हिस्सों को भी सजाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अपने तरह के अनूठे कोच को सबसे पहले नई दिल्ली-इलाहाबाद के बीच चलने वाली प्रयागराज ट्रेन में लगाया जाएगा। आगे इलाहाबाद जाने वाली दूसरी रेलगाड़ियां भी इन्हीं कोच के साथ चलेंगी।
रेल मंत्रालय कुंभ जाने वाले यात्रियों को इलाहाबाद पहुंचाने के साथ संगम की अनूठी संस्कृति से भी जोड़ेगा। इसके लिए मंत्रालय ने कुंभ मेले का लोगों, साधु-संतों, अखाड़ों, शाही स्नान, पेड़-पौधों व संगम की रेती की दूसरी तस्वीरों से कोच को सजाया गया है। कोच के बाहरी हिस्से के साथ भीतर का लुक भी बदला गया है।
विज्ञापन

अधिकारी बताते हैं कि कुंभ के दौरान देश-दुनिया से श्रद्धालु व पयर्टक इलाहाबाद पहुंचते हैं। रेलवे यात्रियों को संगम नगरी पहुंचाने का अहम जरिया होती है। ऐसे में सफर की शुरुआत से लेकर आखिर तक यात्रियों को भारतीय संस्कृति के अनूठे पर्व का अहसास कराने की योजना है। इसके लिए संगम नगरी की बेहतरीन तस्वीरों से कोच को सजाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले इस कोच को प्रयागराज एक्सप्रेस में लगाया जाएगा। इसके बाद इलाहाबाद जाने वाली दूसरी रेल गाड़ियों में भी इस तरह के कोच लगेंगे।

टॉयलेट भी नहीं है सजावट से अछूता
नए कोच का टॉयलेट भी इलाहाबाद के रंग में रंगा होगा। इसकी साफ-सफाई के लिए मैट लगाया जाएगा। वहीं, यात्रियों को सजग रखने के लिए बीच-बीच में अनाउंसमेंट भी होता रहेगा। इसके अलावा टॉयलेट के अंदर के हिस्से में भी चित्रकारी की गई है।
विज्ञापन


रेल मंत्री बोले
मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर कुंभ की महत्ता को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुंभ स्पेशल कोच तैयार किए हैं। ये कोच प्रयागराज एक्सप्रेस से संगम नगरी जाने वाले श्रद्धालुओं को एक संपूर्ण सांस्कृतिक अनुभव देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें