फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में एएसएल का आंकलन जारी रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में एएसएल का आकलन जारी रहेगा
विज्ञापन

- शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सीबीएसई की संशोधित स्कीम की जानकारी भेजी
- इस स्कीम के आधार पर ही स्कूलों को बच्चों को प्रमोट करना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्कूलों में ग्याहरवीं कक्षा के अंग्रेजी कोर विषय में सुनने और बोलने के कौशल (एएसएल) का 20 अंकों का आकलन जारी रहेगा। स्कूलों को इसका रिकॉर्ड ठीक प्रकार से करना होगा, जिससे कि सीबीएसई और शिक्षा निदेशालय बाद में सत्यापन कर सकें। इसी तरह से ग्याहरवीं व बारहवीं के हिंदी इलेक्टिव में सुनने व बोलने के कौशल (एएसएल) के 10 अंक व प्रोजेक्ट के 10 अंक होंगे। शिक्षा निदेशालय ने नौवीं से बारहवीं के लिए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को सूचना भेजी गई है कि सीबीएसई ने चालू शैक्षणिक सत्र से स्कीम में संशोधन किया है।
शिक्षा निदेशालय ने संशोधित स्कीम का हवाला देते हुए कहा है कि बच्चों को प्रमोट करने के लिए इस स्कीम को ही ध्यान में रखा जाए। स्कूलों को कहा गया है कि सीबीएसई की ओर से उपलब्ध 40 कौशल आधारित प्रोफेशनल कोर्सेज में से 21 की पढ़ाई सीनियर सेकेंडरी स्तर पर निदेशालय कराता है। वहीं सेकेंडरी स्तर पर 15 वोकेशनल विषयों में से 6 की पढ़ाई होती है। यह कोर्स सिलेबस का हिस्सा हैं और इनके अंकों को ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्याहरवीं में यदि कोई छात्र किसी एक विषय में फेल या अनुपस्थित होता है या एक या उससे ज्यादा विषय में स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित रहा हो तो वह मेडिकल सर्टिफिकेट देने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होगा। वहीं यदि ग्याहरवीं में छात्र दो या दो से ज्यादा विषयों में फेल या अनुपस्थित रहा हो व किसी अन्य विषय की परीक्षा के दिन मेडिकल लीव पर रहा हो तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के लिए योग्य नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें