फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्थीरिया : लोगों का भ्रम दूर करेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

नपुंसकता के डर से बच्चों को टीके नहीं लगवा रही महिलाएं
शुक्रवार को चार जगहों पर लगेगा जागरूकता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। नगरपालिका परिषद क्षेत्र में डिप्थीरिया बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण का विरोध करने के मामले में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक हुई। शुक्रवार को नई आबादी में चार जगहों पर जागरूकता शिविर लगाकर लोगों का भ्रम दूर करने का फैसला किया गया। साथ ही वार्ड के सभासद टीकाकरण में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

नगर में डिप्थीरिया बीमारी से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। टीम ने तीन दिनों से टीकाकरण अभियान चला रखा है। हालांकि, भ्रम पैदा होने से कि इससे नपुंसकता की दिक्कत होगी, महिलाओं ने बच्चों को टीका लगवाने से मना कर दिया। टीम ने लोगों को समझाने की कोशिश भी की थी। बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ पूर्व सभासद शम्मी मलिक, जमील चिस्ती भी मौजूद थे। चिकित्साधिकारी अमित कुमार का कहना है कि चार स्थानों का चयन किया गया है। नगर चांद मस्जिद, रजाक कॉलोनी, बिलाल मस्जिद, सक्को वाली मस्जिद में टीमें जाएंगी। जहां लोगों का भ्रम दूर कर बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए टीकाकरण शुरू होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें