फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट क्राइम पर रोक लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त बाइक पर गश्त पर निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्तों ने बाइक पर गश्त कर देखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

-लोगों से सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए और थाना प्रभारियों को भी दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्ट्रीट क्राइम पर लगाम लगाने और लोगों में खासकर महिलाओं में भरोसा पैदा करने के लिए दिल्ली पुलिस के जिला पुलिस उपायुक्त ने रविवार को बाइक पर गश्त की। करीब दो घंटे के गश्त के दौरान विभिन्न थाना इलाकों से गुजरे और लोगों से सुरक्षा से जुड़ी उनकी अपेक्षाओं के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों के सुझावों के आधार पर संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। गश्त के दौरान जिला के अन्य आला पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम पर रोकथाम के लिए मोटरसाइकिल पर गश्त की एक पहल की है। गश्त के लिए तैयार मोटरसाइकिल दस्ते में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। दस्ता उन जगहों पर गश्त करेगा, जहां लोगों की सबसे ज्यादा आवाजाही होती है। खासकर उन इलाकों, जहां महिलाओं का आना-जाना ज्यादा होता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गश्त का मकसद लोगों के बीच अधिक से अधिक समय तक रहना है। जिससे लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क कर सकें। सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी से भी बदमाशों पर लगाम लगाने में कामयाबी मिलेगी। रविवार को दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार, पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज, पूर्वी दिल्ली पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह और उत्तर पूर्वी जिला के अतुल कुमार ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें