फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक घोटालों से बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम, अवैध लेनदेन के खिलाफ जगाई अलख
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस व आर्थिक अपराध शाखा की ओर से आर्थिक घोटालों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, अवैध लेनदेन आदि को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रिजर्व बैंक सेबी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सहयोग किया। कार्यक्रम का आयोजन बाराखंभा पुलिस थाना स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें राजधानी की 315 आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आर्थिक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाए बताए।
विज्ञापन

जागरूकता फैलाने के लिए लोगों को पंपलेट भी बांटे गए। इस दौरान विशेषज्ञों ने लोगों के सवालों का भी जवाब दिया। कार्यक्रम में आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त सुवाशीष चौधरी, पुलिस उपायुक्त वर्षा शर्मा के अलावा आरबीआई, सेबी और एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें