फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए विष्णु खरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए विष्णु खरे
विज्ञापन


नई दिल्ली। प्रसिद्घ साहित्यकार विष्णु खरे गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजधानी के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। खरे का बुधवार को जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन

पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके पुत्र अप्रतिम एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। वहीं, सोशल मीडिया पर भी हिंदी साहित्य प्रेमियों ने विष्णु खरे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। खरे के अंतिम संस्कार में साहित्यकार अशोक वाजपेयी, सौमित्र मोहन, गिरधर राठी, प्रयाग शुक्ल, मंगलेश डबराल, विष्णु नागर, संजय चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी सहित बड़ी संख्या में लेखक, पत्रकार एवं विभिन्न गणमान्य मौजूद रहे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें