फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने किया महापौर के पुतले का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने महापौर का पुतला फूंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने पूर्वी निगम के महापौर बिपिन बिहारी का पुतला फूंका। पटपड़गंज स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल पर बुधवार सुबह सफाई कर्मी इकट्ठा होकर महापौर के पुतले की शव यात्रा निकाली। फिर पांडव नगर स्थित महापौर के कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी के बाद पुतले का दहन किया।
यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि हड़ताल के 8वें दिन भी निगम प्रशासन और दिल्ली सरकार सफाई कर्मियों की मांग को लेकर गंभीर नहीं हैं। यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि निगम प्रशासन कोई ठोस नतीजे पर पहुंचने की बजाय हिटलरशाही रवैया अपना रहा है। कर्मचारियों पर सुपरवाइजर से मिलकर बेबुनियाद आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि 2017 तक के सभी एवजीदार और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर पक्का करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उधर, यूनियन पदाधिकारियों ने महापौर और स्टेंडिंग कमेटी के चेयरमैन को आश्वस्त किया कि निगम की ओर से इस दिशा में पहल करने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।
विज्ञापन

आज उप मुख्यमंत्री के पुतले का करेंगे दहन
वीरवार को इसी श्रृंखला में सफाई कर्मी दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मंडावली स्थित कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला दहन और घेराव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें