फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरा ग्रुप को करना होगा भू-उपयोग परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: विक्टोरा ग्रुप को करना होगा भू-उपयोग परिवर्तन
विज्ञापन

आवंटन सीट मेटल उद्योग के लिए हुआ था, बना दिया था होटल
ग्रेटर नोएडा। यूपीसीडा के चेयरमैन ने विक्टोरा ग्रुप को सेक्टर साइट-4 के औद्योगिक भूखंड का भू-उपयोग परिवर्तन कराने का आदेश दिया है। ग्रुप ने इस भूखंड का कॉमर्शियल उपयोग कर रेडिसन ब्लू होटल बना दिया था।
यूपीएसआईडीसी ने सेक्टर साइट-4 में विक्टोरा ग्रुप को 6680 वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किया था। आवंटन सीट मेटल उद्योग के लिए किया गया था, लेकिन बाद में ग्रुप ने भू-उपयोग को कॉमर्शियल में बदलवा लिया और होटल बना दिया। यूपीएसआईडीसी के अफसरों ने बताया कि ग्रुप ने भू-उपयोग परिवर्तन में नियमों का पालन नहीं किया। यूपी सीडा की अनुमति लेनी होती है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया था। इस पर 28 फरवरी को विक्टोरा ग्रुप का आवंटन निरस्त कर दिया गया था। ग्रुप ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। वहां से ग्रुप को यूपी सीडा चेयरमैन के पास भेज दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रुप ने यूपीसीडा चेयरमैन के पास आवेदन किया। जिस पर चेयरमैन ने फैसला सुना दिया है और विक्टोरा ग्रुप को भू-उपयोग परिवर्तन कराने का आदेश दिया है। अफसरों का कहना है कि भू-उपयोग कराने के लिए जरूरी धनराशि भी जमा करना होगी। वहीं, विक्टोरा ग्रुप के अफसरों का कहना है कि यूपीसीडा के चेयरमैन ने आवेदन करने को कहा है, ताकि बोर्ड में ले जाकर भू-उपयोग परिवर्तन को नियमित करने पर फैसला लिया जा सके। ग्रुप की तरफ से इसकी प्रक्रिया चल रही है। भू-उपयोग परिवर्तन की धनराशि पहले ही जमा कर दी गई थी। उसी धनराशि को यहां पर शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

एमएसएक्स मॉल में माप का काम पूरा
साइट-4 के एमएसएक्स मॉल में अधिक एफएआर प्रयोग करने के मामले की जांच चल रही है। यूपीएसआईडीसी के अफसरों ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को मॉल में माप का काम किया गया। माप पूरी हो चुकी है। अब उसके आधार पर एफएआर का हिसाब लगाया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------
विक्टोरा ग्रुप को धनराशि जमाकर भू-उपयोग परिवर्तन करना होगा। यूपी सीडा के चेयरमैन ने यह आदेश जारी किया है। वहीं एमएसएक्स मॉल में अधिक एफएआर प्रयोग करने की जांच में माप का काम पूरा हो गया है। माप पर हिसाब लगाया जा रहा है।
- अजयदीप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीएसआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें