फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो 18 को बड़ा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
18 को प्राधिकरण व सैमसंग कंपनी का करेंगे घेराव
विज्ञापन


संयुक्त किसान अधिकार के बैनर तले युवाओं ने निकाली बाइक रैली
कंपनियों में 50 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार की पॉलिसी बनाने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। संयुक्त किसान अधिकार के बैनर तले क्षेत्र के युवाओं ने सोमवार को बाइक रैली निकाली। रैली रोजा-जलालपुर गांव से सादुल्लापुर, वैदपुरा, सैनी, सुनपुरा, खैरपुर, खेड़ी-भनौता, खोदना कला, भूडा, कैलाशपुर, श्योराजपुर, तिलपता गांव होते हुए प्राधिकरण पहुंची। यहां प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन देकर कंपनियों में 50 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार की पॉलिसी बनाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 18 सितंबर को प्राधिकरण और सैमसंग कंपनी का घेराव करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुर्जर परिषद् के अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने बताया कि सैमसंग कंपनी में बाहरी लोगों को भर्ती किया जा रहा है, जबकि योग्य स्थानीय युवाओं की अनदेखी की जा रही है। अगर प्राधिकरण ने औद्योगिक इकाइयों में 50 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार की पॉलिसी नहीं बनाई तो 18 सितंबर को सैकड़ों लोग प्राधिकरण का घेराव करेंगे। उसके बाद सैमसंग कंपनी की तरफ कूच करेंगे। रैली में मनोज डाढ़ा, डॉ. रुपेश वर्मा, जितेन्द्र नागर, अक्षय नागर, भुवनेश नागर, श्यामवीर मावी, तेजवीर, रविन्द्र नागर, सतीश, अरविंद, संदीप, आशीष, महेन्द्र, कपिल, अमित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें