फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो पत्नी पर चला दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से रोका तो पत्नी पर चला दी गोली
विज्ञापन

दनकौर। क्षेत्र के चपरगढ़ गांव में शराब पीने से मना करने पर युवक ने पत्नी पर गोली चला दी। हालांकि हमले में वह बच गई और पड़ोसी के घर पहुंचकर शोर मचा दिया। महिला ने मामले में पति समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति साहिब सिंह शराब पीने का आदि है। वह आए दिन नशे में उससे मारपीट करता है। रविवार को उसका पति शराब पी रहा था। पीड़िता ने उसको ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने गाली-गलौज की और तमंचे से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बची और वहां से भागकर पड़ोसी के घर पहुंचकर शोर मचा दिया। रजनी का आरोप है कि उसका पति अपनी मां के कहने में आकर उस पर गोली चलाता है। आठ महीने पहले भी उसने गोली चला दी थी, जो उसके हाथ में लगी थी। पुलिस ने आरोपी पति साहिब सिंह और उसकी मां राजवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली का कहना है कि शिकायत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें