फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी नाकामियों को आप के सिर मढ़ रही है कांग्रेस:आप ट्रेड विंग

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अपनी नाकामियों आप
विज्ञापन

के सिर मढ़ रही कांग्रेस’
- आप ट्रेड विंग ने कहा, सीलिंग पर राजनीति की जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ट्रेड विंग ने कांग्रेस पर सीलिंग के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। विंग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने 31 अगस्त को मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है, लेकिन सवाल उठता है कि जब वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन केंद्र में शहरी विकास मंत्री थे तो दिल्ली में मास्टर प्लान क्यों नहीं लागू कराया गया।
विज्ञापन

विंग के संयोजक बृजेश गोयल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा शुरू से ही सीलिंग के मुद्दे पर दिल्ली के व्यापारियों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। सीलिंग से आप सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। एक भी दुकान या फैक्टरी केजरीवाल सरकार की वजह से सील नहीं हुई है। इसके बावजूद दोनों पार्टियां उसे कटघरे में खड़ा कर रही हैं। दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार 15 साल रही। उस दौरान 10 साल तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। पिछले 15 साल से भाजपा एमसीडी में सत्ता में है और 4 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद दोनों ही पार्टियां दिल्ली के व्यापारियों की भलाई के लिए अब तक भी मास्टर प्लान तक लागू करने में विफल साबित हुई हैं। केंद्र सरकार अध्यादेश तक लाने में कतरा रही है। माकन का केजरीवाल के आवास का घेराव करने का एलान कोरी राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। आप ट्रेड विंग व्यापारियों को इन दोनों पार्टियों की सच्चाई बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें