फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कामगार मोर्चा चलाएगा जनजागरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान कामगार मोर्चा चलाएगा जनजागरण अभियान
विज्ञापन

जेवर। सैमसंग कंपनी पर स्थानीय युवाओं को नौकरी न देने का आरोप लगाते हुए किसान कामगार मोर्चा ने 20 सितंबर को कंपनी के गेट पर महापंचायत का फैसला किया है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने जेवर के दयानतपुर, ढूंढेरा, रामपुर, सिरसा आदि गांवों में जाकर जन जागरण अभियान चलाया। संगठन के जिलाध्यक्ष जीते सुनपुरा ने कहा जिले के बेरोजगार युवाओं, किसानों व मजदूरों को गांव-गांव जाकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जब तक युवाओं को उनका अधिकार नहीं मिल जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा । इस मौके पर राजवीर चैरौली, चंद्रवीर तेवतिया, सतीश कनारसी, ओमवीर सिंह, भूपेंदर भाटी, देवदत्त शर्मा, मित्रपाल, आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

-----------------
भाकियू भानू का जेवर तहसील में धरना जारी
जेवर। भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने जेवर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शरू कर दिया है। किसान आगरा में हो रही चकबंदी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दे रहे हैं। तहसील अध्यक्ष उदल सिंह ने बताया कि मांगों पर अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो किसान आंदोलन को उग्र करते हुए किसानों की समस्याओं को समाधान कराकर ही दम लेंगे। इस मौके पर जय कुमार सिंह, ओमपाल उपाध्याय, संजीव छौंकर, महेन्द्र फौजी, संतराज सिंह आदि किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें