फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर रजिस्ट्री कब्जा देने वाले 14 बिल्डरों पर होगी कार्रवाई

Wed, 22 Aug 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा जिला प्रशासन ने बगैर रजिस्ट्री कराए खरीदारों को फ्लैट और दुकानों का कब्जा देने वाले 14 बिल्डरों को चिह्नित किया है। स्टांप विभाग नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों के प्रोजेक्टों का सर्वे कर कुल फ्लैट व दुकानों की संख्या का पता लगा रहा है। जिसके बाद इन बिल्डरों को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन


नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिल्डर बगैर रजिस्ट्री कराए खरीदारों को कब्जा दे रहे हैं। खरीदार इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर रहे हैं। लगातार शिकायत मिलने पर डीएम ने स्टांप विभाग को जांच का आदेश दिया। जांच के बाद स्टांप विभाग ने 14 बिल्डरों को चिह्नित किया है। इनमें सात नोएडा और सात ग्रेटर नोएडा के हैं। ग्रेटर नोएडा में दो बिल्डरों के मॉल, सिग्मा तीन की एक सोसायटी, सेक्टर ईटा वन व ग्रेनो वेस्ट की एक-एक सोसायटी को चिह्नित किया गया है।

यहां बिना रजिस्ट्री के आवंटियों को कब्जा दिया गया है। विभाग के अफसरों का कहना है कि सभी बिल्डरों के प्रोजेक्ट का सर्वे कराया जा रहा है। ताकि, वहां फ्लैट और दुकानों की सही संख्या का पता लगाया जा सके। उसके बाद नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जिसमें संतोषजनक उत्तर नहीं देने वाले बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिल्डरों को नहीं मिल रहा है कंप्लीशन सर्टिफिकेट
बिना रजिस्ट्री के फ्लैट या दुकानों पर कब्जा देने का मुख्य कारण बिल्डरों को प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है। दरअसल, बिल्डर प्राधिकरण की बकाया धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं। इस कारण प्राधिकरण कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रहा है। प्राधिकरण को पैसे देने से बचने के चक्कर में बिल्डर नियमों की अनदेखी कर खरीदारों को बिना रजिस्ट्री कब्जा दे रहे हैं।

फरवरी में दर्ज हुई थी 24 बिल्डरों पर एफआईआर
बिना रजिस्ट्री के कब्जा देने वाले बिल्डरों की सूची तैयार करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फरवरी में विभाग नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 24 बिल्डरों के खिलाफ भारतीय स्टांप अधिनियम-1899 की धारा 64(ग) के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इनमें नौ बिल्डर एवीजे हाइट्स, सीसीएसई सहकारी आवास समिति, सीनियर सिटीजन, यूनिटेक होराइजन, यूनिटेक कासकेड्स, यूनिटेक हैबिटेट, महालक्ष्मी ग्रीन मेंशन, आम्रपाली लेजर वैली, टिस्को एम्पलॉयज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसायटी ग्रेटर नोएडा के हैं। यहां 3169 फ्लैटों पर बिना रजिस्ट्री के कब्जा दे दिया गया था।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 14 बिल्डरों को चिह्नित किया गया है। बिना रजिस्ट्री के कब्जा देने पर इन बिल्डरों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जिसके बाद जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - अखिलेश दूबे, एआईजी द्वितीय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें