फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को गलत इंजेक्शन लगाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत इंजेक्शन लगाने वाला झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

- बुखार से पीड़ित 11वीं के छात्र को लगाया था इंजेक्शन, बाद में हो गई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी।
पांच दिन पहले 11वीं कक्षा के छात्र को बुखार में गलत इंजेक्शन लगाने वाले झोलाछाप डॉक्टर को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पीड़ित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीटी रोड पर जाम लगाया था।
पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंबाबड़ निवासी अजयपाल के बेटे सौरभ (15) को बुखार आ रहा था। बाइक से सौरभ को लेकर अजयपाल दादरी रेलवे रोड झोलाछाप डॉक्टर आनंद शर्मा की क्लीनिक पर पहुंचा। आंनद शर्मा ने सौरभ को इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद सौरभ की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में आनंद शर्मा और उनके बेटे अंकित ने दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा खराब होने पर गाजियाबाद यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। सौरभ की मौत हो जाने पर भड़के परिवार के लोगों ने आनंद शर्मा और अंकित शर्मा के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को दादरी तिराहे पर जाम लगाया था। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आनंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रामसेन सिह ने बताया कि सौरभ को गलत इंजेक्शन से मौत होने के मामले के मुख्य आरोपी आनंद शर्मा को रविवार को जीटी रोड पीपी एस्टेट के सामने से गिरफ्तार किया है। वह, कहीं भागने की फिराक में खड़ा था। उन्होंने बताया कि दूसरा आरोपी लखनऊ में मेडिकल से जुड़े किसी सब्जेक्ट की पढ़ाई कर रहा है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें