सैमसंग पर धरने के लिए किया जनसंपर्क
ग्रेटर नोएडा। संयुक्त अधिकार किसान आंदोलन के बैनर तले 21 अगस्त को सैमसंग नौकरी के लिए धरना प्रदर्शन होगा। जिसको लेकर छह गांवों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। रविवार को अच्छेजा, कचेडा, जानसिमाना, दतावली, भनौता, खैरपुर, चिटहेरा गांवों में पंचायतें की गईं। किसानों ने कंधे से कंधा मिलकर आंदोलन में हिस्सा लेने का भरोसा दिया। अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र भाटी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवकों को रोजगार न मिलना दुर्भाग्य की बात है। नए भूमि अधिग्रहण एक्ट में भी इसकी व्यवस्था है। ग्रेटर नोएडा के किसानों की जमीन अधिग्रहण होने के बाद जीविका के साधन न होने से ठगा महसूस कर रहा था। बच्चों के रोजगार की व्यवस्था नहीं है। लोकल कहकर अपमानित किया जाता है। इस मौके पर किसान सभा के प्रवक्ता रूपेश वर्मा, मनोज डाढ़ा, महेंद्र पहलवान, राज सिंह, मनोज डाढा, रूप सिंह भाटी, रुपेश वर्मा, बिल्लू भाटी समेत किसान नेता मौजूद रहे। ब्यूरो