फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स टैक्स के दफ्तर में लगी आग, 300 से अधिक फाइलें जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कर विभाग के दफ्तर में लगी आग, 300 से अधिक फाइलें जली
विज्ञापन

- बिल्डिंग में लगा फायर सिस्टम हुआ फेल
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कर विभाग ( पुराने सेल्स टैक्स) के दफ्तर में शनिवार सुबह आग लग गई। आग में 300 से अधिक फाइलें जल र्गइं। हालांकि, कमरे में रखी कुछ फाइलों को बचा लिया गया है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। विभाग की बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए लगाया गया फायर सिस्टम फेल हो गया।
शनिवार सुबह 10:30 बजे कर विभाग की बिल्डिंग के प्रथम तल के एक कमरे से धुआं निकलने लगा। कुछ कर्मचारियों ने फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कामयाबी नहीं मिलने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब 11 बजे दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एफएसओ ज्ञान प्रकाश शर्मा ने शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें कॉरपोरेट की काफी फाइलें रखी थी। हालांकि, विभागीय अफसरों का कहना है कि सभी फाइलें काफी पुरानी थी और उनको ई-डिस्ट्रिक्ट पर अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों में नहीं है आग बुझाने के इंतजाम
कर विभाग की बिल्डिंग में लगी आग ने सरकारी बिल्डिंगों में इंतजाम की पोल खोल दी है। सूरजपुर में जिला मुख्यालय के साथ-साथ बीएसए, डीआईओएस, जिला उद्योग केन्द्र, जिला उपभोक्ता फोरम समेत कई विभागों के कार्यालय है। बताया जाता है कि इन सभी विभागों में फायर सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें