फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी महिलाओं को साधने में जुटी आप समर्थित व्यापार विंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमी महिलाओं को साधने में जुटी आप
विज्ञापन

सीटीआई वीमेन काउंसिल के नाम से बनेगा अलग संगठन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी महिला उद्यमियों को साधने में अभी से ही जुट गई है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आप समर्थित चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने (सीटीआई) अपना वीमेन काउंसिल गठित करने का ऐलान किया है। इस माध्यम से ब्यूटी पार्लर, गारमेन्ट्स, ज्वैलरी व एजुकेशन इंडस्ट्री से जुड़ी महिलाओं को साधा जाएगा।
सीटीआई के संयोजक बृजेश गोयल ने बताया कि सीटीआई का वीमेन काउंसिल सरकार और महिला उद्यमियों के बीच तालमेल रखेगा। महिला कारोबारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज उठाएगा। दिल्ली में महिला व्यापारियों की संख्या करीब डेढ़ लाख हैं। अधिकतर महिलाएं ब्यूटी पार्लर, गारमेंट्स, ज्वैलरी व एजुकेशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वीमेन काउंसिल की इकाई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद गुड़गांव में भी गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बिजनेस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। उन्हें भी एक प्लेटफार्म पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वीमेन काउंसिल ऑफ सीटीआई का विजन कारोबारी और उद्यमी महिलाओं को एक प्लेटफार्म पर लाना होगा। इससे उनका लीडरशिप स्किल बढ़ेगा। सीटीआई के महासचिव रमेश आहूजा का कहना है कि फिक्की को छोड़कर ऐसा कोई व्यापारी संगठन नहीं है, जिसने महिला उद्यमियों और कारोबारियों के लिए अलग से काउंसिल या विंग बनाया हो । महिलाओं के हित के लिए आवाज उठाने के लिए यह बेहतर प्लेटफार्म होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें