फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के बैनर तले युवाओं ने भरी बेरोजगारी के खिलाफ हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के बैनर तले बेरोजगारी के खिलाफ युवा भरेंगे हुंकार
विज्ञापन

10 अगस्त को संसद के घेराव का ऐलान किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र और दिल्ली सरकार के रोजगार देने के वायदे पूरे नहीं होने के मसले पर कांग्रेसियों ने युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में कांग्रेस नेता जगप्रवेश की अगुवाई में तालकटोरा स्टेडियम में मंगलवार को मोदी और केजरीवाल सरकार के खिलाफ बेरोजगारों की मांगों को लेकर आंदोलन का आगाज किया। कांग्रेस नेता अनइम्पलॉयड यूथ एकता मंच के बैनर तले यह आंदोलन करेंगे। इस दौरान युवाओं ने बेरोजगारी के खिलाफ हुंकार भरी और आगामी 10 अगस्त को संसद का घेराव करने का ऐलान किया।
सम्मेलन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीसी चाको, प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, पूर्व सांसद सज्जन कुमार आदि ने भी शिरकत की। इस मौके पर अजय माकन ने कहा कि मोदी और केजरीवाल सरकार की दिशाहीन नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। दोनों सरकारों ने दिल्लीवासियों की रोजी-रोटी छिनने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके लिए मोदी और केजरीवाल सरकारें बराबर की जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जगप्रवेश ने कहा कि लोकसभा चुनावों में दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा करने वाले प्रधानमंत्री युवाओं को रोजगार देने के नाम पर बगले झांकने लगते हैं। प्रधानमंत्री इस गंभीर मुददे का समाधान करने की बजाए बेरोजगार युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह देने लगे हैं। वहीं केजरीवाल सरकार ने चुनावों में आठ लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन उनके शासन में कर्मचारियों को वेतन मिलना बंद हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें