फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का आरोप, साजिशन सीसीटीवी नहीं लगने दे रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
साजिशन सीसीटीवी नहीं लगने दे रही भाजपा
विज्ञापन

- आप पार्टी का आरोप, संसदीय चुनावों उपराज्यपाल को हर हाल में प्रोजेक्ट रोकने को दिया निर्देश

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रोजेक्ट में रोड़ा अटकाने को कांग्रेस व भाजपा की साजिश करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे से दोनों दलों को डर है कि वह संसदीय चुनावों में शराब और पैसा नहीं बांट सकेंगे।
पार्टी नेता राघव चड्ढा ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते दिनों उनकी एक वरिष्ठ भाजपा नेता से बात हुई थी। इस दौरान उनसे कहा गया कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि भाजपा व कांग्रेस सीसीटीवी कैमरे लगाने का विरोध क्यों कर रही हैं। जनहित के इस काम से दोनों दलों को क्या परेशानी है। जबकि सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल राघव चड्ढा, वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल को केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से आदेश दिए गए हैं कि किसी भी कीमत पर दिल्ली में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने चाहिए। अगर कैमरे लग गए तो भाजपा और कांग्रेस चुनावों में शराब और पैसा नही बांट सकेंगे। उनकी और उनकी राजनीतिक दुकानों पर ताला लग जाएगा। हालांकि, राघव चड्ढा ने वरिष्ठ भाजपा नेता का नाम मीडिया को नहीं बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें