फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी योजना बजट में 10 प्रतिशत से कम खर्च पर चिंता व्यक्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी योजना बजट में 10 फीसदी से कम खर्च पर चिंता व्यक्त की
विज्ञापन

नई दिल्ली। सरकारी योजनाओं के लिए आवंटित बजट खर्च नहीं होने पर दिल्ली की वित्त सचिव ने चिंता जताई है। लोकनिर्माण विभाग से पूछा है कि विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित पहली तिमाही में औसतन 10 प्रतिशत से कम क्यों खर्च की गई। खर्च को लेकर सरकार को स्पष्टीकरण भेजने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली की वित्त सचिव रेणु शर्मा ने 25 जुलाई को समीक्षा बैठक की, जिसमें कई योजनाओं पर चर्चा की गई। अस्पतालों के प्रबंधन में सुधार, पोली क्लिनिक निर्माण, आईटीओ स्काईवॉक और आश्रम से एम्स की तरफ जाने वाले रिंग रोड की मजबूती समेत कई योजनाओं शामिल थीं। बैठक के दौरान ही वित्त सचिव इस बात को लेकर हैरानी व्यक्त की कि कई योजनाएं अब भी ठप है। तीन-चार महीनों में कई योजनाओं की मंजूरी दी गई थी। लेकिन इन योजनाओं के लिए टेंडर अभी तक नहीं मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें