फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार-------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-145 के डंपिंग ग्राउंड का मामला
विज्ञापन

--
‘मैने कौन सा अपराध किया, जो मुझे गिरफ्तार किया गया’
- समाजसेवी रघुराज सिंह ने मानवाधिकार आयोग को लिखी चिट्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
समाजसेवी रघुराज सिंह ने सेक्टर-145 डंपिंग ग्राउंड के मामले की जानकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने, लोगों के जीने के अधिकारों की रक्षा के लिए डंपिंग ग्राउंड का विरोध किया। जिस पर प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन ने 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ऐसी धाराएं लगाकर कार्रवाई की गई जो किसी बड़े अपराधी पर होती हैं। जबकि उन्हाेंने विरोध कर कोई अपराध नहीं किया। उन्होंने आयोग से शीघ्र एक टीम भेजकर सच्चाई का पता लगाकर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

रघुराज सिंह द्वारा लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि प्राधिकरण ने पहले 137 में अवैध रूप कूड़ा डाला तो वहां विरोध केसाथ लोग एनजीटी चले गए। कोर्ट ने वहां पर कूड़ा डालने पर रोक लगा दी। इसके बाद प्राधिकरण ने नोएडा के बीच शहर सेक्टर-54 में कूड़ा डाला तो सभी ने मिलकर विरोध किया और फिर एनजीटी गए, कोर्ट ने वहां भी कूड़ा डालने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद प्राधिकरण गलत तथ्य पेश करके सेक्टर-123 में कूड़ा डालने लगा। वहां भी खूब हंगामा हुआ, लोग गिरफ्तार करके जेल भेजे गए। यहां स्वयं सीएम आदित्यनाथ योगी ने कूड़ा डालने से मना कर दिया। प्राधिकरण ने गैरकानूनी ढंग से सेक्टर-145 में कूड़ा डाला तो वह स्वयं 23 लोग लेकर मौके पर गए। पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण ने साजिश करके 28 जून को सभी को आईपीसी की धारा 147,148,152, 160,188,159,342,353,332,504,106 केसाथ -साथ नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट के तहत झूठे केस में गिरफ्तार कर लिया। यह वे धाराएं हैं जो किसी बड़े अपराधी पर लगाई जाती हैं। इससे मेरे अधिकारों का हनन हुआ है। मैने शहर की भलाई, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, अधिकारों की रक्षा के लिए विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें