फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट-यूजी 201

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट-यूजी 2018 का डेटा
विज्ञापन

लीक नहीं : सीबीएसई
- बोर्ड का दावा 13, 26, 725 उम्मीदवारों के पूरे आंकड़े सुरक्षा उपायों के साथ सुरक्षित
- सीबीएसई ने एनआईसी से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा नीट क्वालिफाई करने वाले लाखों छात्रों का डेटा लीक होने की खबरों का खंडन किया है। डेटा लीक होने की खबर को गलत बताते हुए बोर्ड ने कहा कि उम्मीदवारों के पूरे आंकड़े एन्क्रिप्टेड प्रारूप में सुरक्षा उपायों के साथ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सीबीएसई का कहना है कि नतीजे एनआईसी के माध्यम से बोर्ड द्वारा घोषित किए जाते हैं और इसमें मोबाइल नंबर ईमेल आईडी और उम्मीदवारों के अन्य पहचान विवरण शामिल नहीं होते हैं। सीबीएसई ने इस मामले मेें एनआईसी से संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।
नीट डेटा लीक होने की खबरों के बाद से बोर्ड पर भी सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद बोर्ड ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिस तरह से डेटा को सुरक्षित रखा जाता है, उस तरह से डेटा के किसी भी दुरुपयोग का कोई सवाल नहीं है। बोर्ड ने नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर(एनआईसी) के माध्यम से पूरे आंकड़ों को पुख्ता सुरक्षा उपायों के साथ एन्क्रिप्टेड प्रारूप में रखा था। उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड किए गए पुष्टिकरण पृष्ठ के प्रिंट आउट में भी पहचान दस्तावेज मोबाइल और ईमेल आईडी जैसे महत्वपूर्ण विवरण भी एन्क्रिप्टेड प्रारूप में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईसी एक अत्यधिक सुरक्षित वातावरण में कई सरकारी डेटा सही तरीके से रखता है। यहां तक कि जब सीबीएसई रोल नंबर आवंटन व रिजल्ट के उद्देश्य से एनआईसी से डेटा प्राप्त करता है तो इसमें व्यक्तिगत विवरण जैसे मोबाइल नंबर, दस्तावेज का विवरण, ईमेल आईडी आदि शामिल नहीं होता। यदि सीबीएसई द्वारा एसएमएस या ईमेल आईडी के माध्यम से उम्मीदवारों के साथ कोई संचार किया जाता है तो उसे उम्मीदवारों की पंजीकरण संख्या के साथ भेजा जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग व दाखिले के लिए डेटा संबंधित राज्यों के साथ अत्यधिक सुरक्षित प्रारूप में व सुरक्षित पासवर्ड के साथ साझा किया जाता है। बोर्ड ने एनआईसी से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने का अनुरोध भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें