फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यवती कॉलेज ने तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यवती कालेज ने तदर्थ शिक्षकों को
विज्ञापन

नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया
- भगिनी निवेदिता व राजगुरु कालेज ने बीते सप्ताह ही डीयू प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कालेजों में अब तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने के प्रयास कालेजों ने शुरू कर दिए हैं। भगिनी निवेदिता व राजगुरु कालेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के बाद अब सत्यवती कालेज व केशव महाविद्यालय में भी तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। सत्यवती कालेज की प्रबंध समिति में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाकर इसे डीयू प्रशासन की स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
डीयू में डूटा व शिक्षक संगठन तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने के लिए लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं। केशव महाविद्यालय में भी प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस दौरान शिक्षक संगठन एनडीटीएफ के वरिष्ठ सदस्य व कार्यकारी परिषद डॉ ए.के भागी के नेतृत्व में कालेज में प्रदर्शन किया गया। इसमें तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति के साक्षात्कार में प्रबंध समिति सदस्यों को शामिल किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि केशव महाविद्यालय में 60 फीसदी से ज्यादा तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। इससे तदर्थ शिक्षकों में काफी उत्साह है। वर्ष 2016 में दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तदर्थ शिक्षकों के समायोजन के समर्थन में कुलपति प्रो योगेश त्यागी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने तदर्थ शिक्षकों को नियमित किए जाने की मांग की थी। शिक्षकों का कहना है कि अन्य कालेज भी ऐसा निर्णय जल्द लें। बीते सप्ताह ही भगिनी निवेदिता कालेज की प्रबंध समिति ने अपनी बैठक में तदर्थ शिक्षकों को पक्का करने के लिए प्रस्ताव पास कर दिल्ली सरकार व डीयू प्रशासन भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें