फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की मंडियों में ट्रकों की हड़ताल का असर दिखने लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज के भाव चढ़े, आलू में भी उछाल
विज्ञापन


- दिल्ली की मंडियों में ट्रकों के हड़ताल का दिखने लगा असर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ट्रकों के हड़ताल का असर दिल्ली में दिखने लगा है। सोमवार को मंडियों में बाहर से आने वाले ट्रकों की संख्या कम रही।
सोमवार को एशिया की सबसे बड़ी मंडी में प्याज लेकर पहुंचने वाले ट्रकों की संख्या और दिनों की अपेक्षा कम रही। नासिक, पुणे, राजस्थान और मध्य प्रदेश से प्याज लेकर 41 ट्रक ही मंडी में पहुंचे। जबकि आमूमन 65-70 ट्रक रोजाना मंडी में पहुंचते हैं। प्याज की कम आवक से डेढ़ रुपया प्रति किलो भाव बढ़ गया। मंडी के व्यापारी श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को जो चालक प्याज से भरा ट्रक लेकर चले थे वही दिल्ली पहुंचे हैं। । उन्होंने बताया कि नासिक से 7 ट्रक तो पुणे से 12 ट्रक प्याज मंडी में पहुंच पाए हैं। इसी तरह राजस्थान से 14 और मध्य प्रदेश से 15 ट्रक दिल्ली मंडी में पहुंचे। इसमें से कुछ ट्रक रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे।
उन्होंने बताया की हड़ताल अगर आगे में जारी रहा तो इसका असर आने वाले दिनों में आमलोगों पर पड़ेगा। हालांकि, मंडी में आलू के ज्यादा आवक के बावजूद भाव में तेजी देखने को मिला। रोज मंडी में 80 से 100 ट्रक आलू मंडी में आते है, लेकिन सोमवार को 120 ट्रक की आवक हुई। रविवार तक आलू के भाव 5-19 रुपये प्रति किलो बिका तो सोमवार को 6-20 रुपया प्रति किलो आलू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा का कहना है कि ट्रकों के हड़ताल के कारण माल की आवाजाही बिलकुल बंद है। सोमवार को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक नहीं पहुंचे। चैंबर ऑफ ट्रेड इंडस्ट्री के कन्वीनर बृजेश गोयल का कहना है कि ट्रकों के हड़ताल के कारण बाजार में मंदी है। होलसेल मार्केट से अन्य राज्यों से आने वाले व्यापारी नदारद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें