फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू में फीवर क्लीनिक की तैयारियां पूरी नहीं, बढ़े फीवर मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: 6 घंटे की शिफ्ट में आ रहे फीवर के 20 मरीज
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में फीवर क्लीनिक की तैयारियां पूरी नहीं, बढ़े फीवर मरीज
-कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्री ने दिया था तैयारियां पूरी करने का आदेश, अभी तक नोटिफिकेशन भी नहीं किया गया जारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बारिश होने के बाद से पिछले सप्ताह भर में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कुछ ही दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सभी सरकारी अस्पतालों में फीवर वार्ड बनाने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। ऐसे में दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में जब तैयारियों को जायजा लिया गया तो हकीकत चौंकान्ने वाली सामने आई। यहां अभी तक फीवर क्लीनिक की तैयारियां नहीं की गई हैं, जबकि अस्पताल में इन दिनों फीवर के खूब मरीज आ रहे हैं। अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर के मुताबिक वह घंटे की शिफ्ट करते हैं और इस 6 घंटे की शिफ्ट में फीवर के लगभग 20 से 30 मरीज आते हैं। फिलहाल जिसे बहुत तेज बुखार है, उसे इमरजेंसी में देखा जा रहा है और जिसे बुखार थोड़ा कम है, उसका इलाज ओपीडी में चल रहा है। जबकि अब तक फीवर क्लीनिक की तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मेहता का कहना है कि फीवर क्लीनिक शुरू नहीं किया गया है। फीवर क्लीनिक तभी शुरू किया जाता है, जब फीवर के 25 प्रतिशत केस आने शुरू हो जाएं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद ही तैयारियां होंगी?
विज्ञापन


बॉक्स : एमसीडी की आई रिपोर्ट, बीमारी कई गुना बढ़ी
सोमवार को जारी एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह भर में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के इस साल में सर्वाधिक मरीज देखने को मिले हैं। 21 जुलाई तक दिल्ली में मलेरिया के 29 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं, जबकि एक जनवरी से 21 जुलाई तक देखें तो मलेरिया के मरीजों की संख्या 75 हो चुकी है। ठीक इसी तरह डेंगू और चिकनगुनिया के जुलाई माह में क्रमश : 13 और 18 मरीज सामने आए हैं। जबकि एक जनवरी से 21 जुलाई तक देखें तो डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज क्रमश : 43 और 34 रिकॉर्ड किए हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया है कि पिछले सप्ताह से मच्छरों का प्रकोप अचानक से बढ़ गया है। ऐसे में एमसीडी की टीम ने दिल्ली के लोगों से सचेत रहने और अपने घरों में साफ-सफाई रखने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें