फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण सामग्री बनेगी दोषियों के खिलाफ ठोस सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबेरी में इमारत गिरने का मामला
विज्ञापन

-------------------------
हेडिंग: लोक निर्माण विभाग की टीम करेगी निर्माण सामग्री की जांच
पुलिस ने विभाग के आला अधिकारियों को पत्र लिखा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में हुए हादसे के लिए घटिया सामग्री को बड़ी वजह माना जा रहा है। ऐसे में बिसरख कोतवाली पुलिस गिरी इमारतों में लगाई गई निर्माण सामग्री की जांच लोक निर्माण विभाग की विशेष टीम से कराएगी।
विज्ञापन

दरअसल, हादसे के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया था कि मलबे से कुछ सीमेंट के ऐसे कट्टे मिले हैं, जिन पर ऐसी कंपनी का नाम लिखा हुआ है जो उन्होंने आज तक नहीं सुना। निर्माण के दौरान सरिये भी घटिया क्वालिटी के लगाए गए हैं। लोगों ने आशंका जताई थी कि अन्य निर्माण सामग्री भी घटिया या मानकों से कम इस्तेमाल की गई होगी। यही कारण है कि पुलिस हादसा ग्रस्त इमारतों की निर्माण सामग्री की जांच कराएगी। इस संबंध में पुलिस लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारी को पत्र लिखकर विशेषज्ञ टीम से जांच कराने की अपील कर रही है। जांच टीम की रिपोर्ट में अगर निर्माण सामग्री मानकों से कम या घटिया होने की पुष्टि होती है तो यह आरोपियों के खिलाफ बड़ा सबूत होगा और उन्हें कड़ी सजा दिलाने में कारगर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें