अफसरों की सुनिये....
चल रहा है विश्वस्तरीय बचाव कार्य : डीजी एनडीआरएफ
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में हादसाग्रस्त बिल्डिंग और चल रहे राहत बचाव कार्य का जायजा लेने नेशनल डिसेसटर फोर्स रेस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) के डीजी संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया है कि राहत और बचाव कार्य विश्वस्तर का है। राहत व बचाव में जुटी उनकी टीम भी विश्वस्तर की है। टीम ये ध्यान में रखकर काम कर रही है कि मलबे में फंसे लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे। मलबे को हटाने-काटने का काम बेहद सावधानी से किया जा रहा है।
-------------
अभियान चलाकर की जाएगी कार्रवाई : एडीजी
हादसा ग्रस्त बिल्डिंग और हालातों का जायजा लेने एडीजी मेरठ मंडल प्रशांत कुमार भी शाहबेरी गांव पहुंचे। वह यहां देर तक जमे रहे। उन्होंने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 24 लोगों को नामजद कर चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा अवैध निर्माण करने वालों को प्रशासन चिहिन्नत करेगा और अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
--------------
जेपी शर्मा