फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी और ग्रेटर नोएडा के बीच बस सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
‘दादरी और ग्रेनो के बीच बस सेवा शुरू हो’
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। आर्य प्रतिनिधि सभा ने दादरी और ग्रेटर नोएडा के बीच बस सेवा शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा है। साथ ही सीएम को ट्वीट भी किया है। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में भी डीएम को पत्र सौंपकर जल्द से जल्द बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने बताया कि सिकंदराबाद बस डिपो से दादरी से ग्रेटर नोएडा के बीच बस सेवा का संचालन किया जाता था, लेकिन ग्रेनो डिपो ने बस सेवा शुरू करने की बात कही थी, जिस पर सिकंदराबाद डिपो से सेवा बंद कर दी गई। इसके बाद से अभी तक इस रूट पर बस का संचालन नहीं किया है। अगर यह बस सेवा शुरू होती है तो मथुरा और आगरा जाने वालों को भी राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें