फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का रिजल्ट सुधरा, पास प्रतिशत पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली के निजी स्कूलों से आगे निकले सरकारी
नतीजों में सुधार, पास प्रतिशत 90 पार
168 सरकारी स्कूलों में सौ फीसदी नतीजे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंटरमीडिएट के नतीजों में इस बार दिल्ली रीजन का रिजल्ट सुधरा है। देश की राजधानी का ओवर ऑल रिजल्ट 89 फीसदी पहुंच गया है। बीते साल यह 88.37 फीसदी था। वहीं, बीते साल की तरह इस बार भी दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से आगे निकल गए हैं। निजी स्कूलों का रिजल्ट पिछले साल 84.02 फीसदी रहा था। जबकि इस साल 88.35 फीसदी है। सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 90.64 रहा है। बीते साल यह 88.27 फीसदी था। देशभर की बात करें तो सरकारी स्कूलों के रिजल्ट में दिल्ली तीसरे पायदान पर है। इस बार 85.98 फीसदी लड़के पास हुए हैं जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 94.01 फीसदी है। दिल्ली रीजन से इस बार 2,39,864 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें 2,13,487 पास हुए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार की तरफ से किए गए प्रयासों की वजह से नतीजों में सुधार हुआ है। वहीं, 168 सरकारी स्कूलों के सौ फीसदी नतीजे आए है।
विज्ञापन


वर्जन
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12वीं का रिजल्ट बीते साल के मुकाबले अच्छा रहा है। सभी छात्रों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई। साथ ही शिक्षा विभाग और पूरी टीम को भी बधाई। आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया, शिक्षा मंत्री, दिल्ली सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें