फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के लिए शीतला माता मंदिर तैयार, बिखेरेगा छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के लिए शीतला माता मंदिर तैयार, बिखेरेगा छटा
विज्ञापन

गुरुग्राम। नवरात्र की शुरुआत बुधवार से हो रही है। इसके मद्देनजर शहर में मंदिरों में माता की पूजा अर्चना की तैयारियों जोरों पर हैं। शीतला माता मंदिर में उन दिनों श्रद्धालुओं के आने सिलसिला रहता है। मंदिर के श्राइन बोर्ड की कमेटी ने पिछले दिनों मंदिर में बैठक कर इसकी तैयारियां कीं। मंदिर में परिसर में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस की पूरी व्यवस्था, वीआईपी भक्तों के लिए अलग गेट, पार्किंग, एंबुलेंस, मेडिकल सुविधाएं जैसी व्यवस्था की गई हैं। नवरात्र के दौरान 24 घंटे श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने को मिलेंगे।
शहर में नवरात्रों को लेकर जहां पर पूरे बाजार व मंदिर सजकर तैयार हैं। मार्केट में नारियल, खिलौने, प्रसाद आदि की मौजूदगी भी दिख रही है। वहीं शीतला माता मंदिर में नवरात्रों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने पिछले दस दिन से मंदिर की साफ-सफाई से लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम संबंधी प्रबंध कर लिए हैं। पिछले सप्ताह मंदिर परिसर में मेले की तैयारी को लेकर उपायुक्त बैठक ले चुके हैं। इस बार जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन दोनों मंदिर में साफ-सफाई पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। मंदिर में 45 सफाई कर्मचारी और लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मेले के दौरान रोड पर लगने वाले जाम से निपटने को ट्रैफिक पुलिस के जवानों की भी ड्यूटियां लगा दी गई हैं। शहर के अन्य देवी मंदिरों सुदर्शन माता मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, शक्तिपीठ मंदिर, गुफा वाले मंदिर में मां दुर्गा की पूजा और भक्तों के दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर सूत्रों के अनुसार नवरात्रों के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी माता के दर्शन के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन


56 सीसीटीवी कैमरों से हर कोने पर नजर
इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में 60 होमगार्ड, 150 पुलिस के जवान और 56 सीसीटीवी कैमरों से हर कोने पर नजर रखी जाएगी। वहीं एंटी चैन स्नैचिंग की टीमें सिविल वर्दी में ड्यूटी पर रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें