फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनपद बार में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, सिविल बार के पर्चों की जांच आज

Fri, 12 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय परिसर में सिविल बार एसोसिएशन तथा जनपद बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया में दोनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को जहां सिविल बार एसोसिएशन में पर्चों की वापसी हुई, वहीं जनपद बार एसोसिएशन में पर्चों की जांच की गई। जनपद बार के चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बृहस्पतिवार को पर्चा वापसी के दिन कोषाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति सदस्य संपूर्णानंद पाठक ने बताया कि इस प्रकार अध्यक्ष महामंत्री पद सहित कुल 15 प्रत्याशी बचे हुए हैं। शुक्रवार को प्रत्याशियों के पर्चों की जांच होगी। मतदान 18 सितंबर को होगा।
वहीं जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बृहस्पतिवार को सभी 15 प्रत्याशियों के पर्चे की जांच वरिष्ठ अधिवक्ता समिति अध्यक्ष जुम्मन खान, सदस्य, कृष्ण मोहन मिश्र, सुभद्र नाथ राय ने किया जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए। जानकारी सहायक चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने दी है। जनपद बार का चुनाव आगामी 17 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें