फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्युत निगम के अधिकारी पर देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप

विज्ञापन
पागल बाबा विघुत केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए ब्रजवासी।
विज्ञापन
वृंदावन। पागल बाबा बिजली घर में नियुक्त मीटर विभाग के सहायक अभियंता पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाया। धर्म रक्षा संघ और अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोप है कि पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने अपने कार्यालय में लगीं ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी, श्री हनुमान जी, श्री राधाकृष्ण, भगवान विश्वकर्मा और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें हटाकर कूड़े में फेंक दीं। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि वृंदावन जैसे तीर्थस्थल में देवी-देवताओं का अपमान पहली बार सामने आया है। यह सनातन धर्म और हिंदू भावनाओं पर सीधा हमला है। संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने विद्युत निगम के परिसर में लगे उपभोक्ता देवो भव: बोर्ड का हवाला देते हुए कहा कि जहां उपभोक्ता को देवता माना जाता है, वहां देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान असहनीय है। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजवीर दीक्षित, धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्रीदास प्रजापति ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अजय कुमार शर्मा, ब्रजकिशोर पचौरी, पवन दुबे, पंडित राजवीर दीक्षित, मुकेश कुमार, रवि पाराशर, सियाराम तिवारी, राम शर्मा, केपी सिसोदिया, ठाकुर गौरव सिंह आदि मौजूद रहे। इस मामले में अधिशासी अभियंता एके कपिल का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।


विभाग में यह भी चर्चा
विभाग में इस बात की भी चर्चा है कि तस्वीरें कुछ कर्मचारियों ने हटाई हैं। जब से सहायक अभियंता ने पदभार संभाला तो उन्होंने विभाग को दुरुस्त कर दिया है, इस कारण से कुछ लोगों ने साजिश की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें