फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओपन स्कूल, डीएलएड की परीक्षा में बैठे 1438 विद्यार्थी, 193 ने छोड़ी

Fri, 26 Sep 2025 02:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

सोनीपत में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं सख्त सुरक्षा के बीच शुरू हुईं। पहले दिन 193 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा और भीड़-नियंत्रण के प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
फाेटो 17- सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षणिक/ओपन स्कूल) एवं डीएलएड प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू की गईं। इसके लिए 9 केंद्र बनाए गए। अभ्यर्थियों ने दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के पहले दिन डीएलएड प्रथम वर्ष का बच्चों का बचपन एवं विकास विषय पर आधारित पेपर था। वहीं, ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं व 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। बोर्ड की ओर से नियुक्त की गई टीमों ने बताया कि कुल 1626 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी मगर 1438 ही उपस्थित रहे। 193 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विशेष प्रबंध किए गए थे।
केंद्र बनाए गए स्कूलों की 1 बजे कर दी गई छुट्टी
शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों की दोपहर 1 बजे तक छुट्टी कर दी गई। इसके बाद स्कूलों के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी ने रोल नंबर व दस्तावेज जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया। जिला मजिस्ट्रेट सुशील सारवान के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 लागू की गई थी।
विज्ञापन

केंद्रों के आसपास पांच से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी रही। परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों के अलावा किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें