फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन

Thu, 09 Oct 2025 06:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय बालक सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले 14 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। वहां से उनका चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि खेल विभाग की ओर से 13 से 15 अक्टूबर तक जिले में प्रदेशीय बालक सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया।
इसमें जिले भर से 40 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इनमें से 14 खिलाड़ी सचिन भाटी, आदेश, राजवंश नागर, विनीत, मयंक कुमार, यश फौजदार, करण, तरुण, रोहन, जयकरण, दीपांशु बंसल, हर्षित भारद्वाज, प्रियांशु, कुशल शुक्रवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर, कोच संदीप चौधरी, एनईए के अध्यापक दीपक शर्मा, महिला कबड्डी कोच जितेंद्र नागर की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें