ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे इंडिपेंडेंस कप सीजन एक के लीग मैच में नोएडा एसीईएस ने वैशाली रॉकर्स 2.0 को छह विकेट से हराया। 96 रन की पारी खेलने वाले मोहम्मद सलाह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैशाली रॉकर्स 2.0 ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा एसीईएस ने चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। वैशाली रॉकर्स 2.0 की ओर से लक्की ने दो विकेट हासिल किए।