फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-150 के लेआउट बदलने के प्रस्ताव पर आईं 14 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-150 के लेआउट बदलने के प्रस्ताव पर आईं 14 आपत्तियां
विज्ञापन


नोएडा। स्पोर्ट्स सिटी के प्लाॅट-2 में शामिल सेक्टर-150 के लेआउट बदलाव के प्रस्ताव पर 14 आपत्तियां आई हैं। अब नोएडा प्राधिकरण सुनवाई कर इन आपत्तियों का निस्तारण करेगा। इसके बाद संशोधित लेआउट पर विचार होगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने हरियाली का हिस्सा कम करने, एफएआर अधिक देने सहित अन्य आपत्तियां लगाई हैं। सुनवाई में आपत्तियों पर जो बिंदु सामने आएंगे, उनको शामिल कर प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा फिर बोर्ड आगे निर्णय लेगा। प्राधिकरण ने इस प्लाॅट का आवंटन 7 जुलाई 2014 को लोटस ग्रीन बिल्डर कंपनी को किया था। इस प्लाॅट का क्षेत्रफल करीब 13 लाख 29 हजार वर्ग मीटर है। प्लॉट के 24 टुकड़े हो चुके हैं, जिनमें से 13 ग्रुप हाउसिंग के नक्शे भी प्राधिकरण ने पास किए हैं। इनमें प्लाॅट ए-3 भी शामिल है, जिसके गहरे गड्ढे में गिरने से 16 जनवरी 2026 की रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। स्पोर्ट्स सिटी के प्लाॅट नंबर-2 पर जमीन की कीमत के करीब 2969 करोड़ रुपये प्राधिकरण के 21 बिल्डरों पर बकाया हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें