फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 135 किलो दूषित रसगुल्ले और खोया नष्ट कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग का अभियान जारी, बीकानेर स्वीट्स की निर्माणशाला में मिली गंदगी लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दिवाली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान लगातार तीसरे दिन दूषित रसगुल्ले मिलने का मामला सामने आया। नोएडा के सेक्टर-52 स्थित बीकानेर स्वीट्स की निर्माणशाला में 135 किलोग्राम रसगुल्ला और खोया संदूषित मिला। इनमें मक्खियां और मच्छर पड़े थे। विभाग की टीम ने पूरा माल नष्ट करा दिया। निर्माणशाला में गंदगी मिलने पर उसका लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अभियान के दौरान पांच खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने जेवर टोल पर अलीगढ़ से दिल्ली ले जाए जा रहे पनीर से लदे वाहन को रोका। यह वाहन हरेंद्र डेयरी, गढ़ी अरनिया जटवार का था। टीम ने वाहन से पनीर के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और अमर बहादुर सरोज की टीम ने ग्रेटर नोएडा के परशुराम विहार कॉलोनी स्थित एमके स्वीट्स पर जांच की। यहां से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता और रितु सक्सेना की टीम ने नोएडा के सेक्टर-52 स्थित गिझोड़ में बीकानेर स्वीट्स की निर्माणशाला पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां से छेना रसगुल्ला और खोया के एक-एक नमूने लिए गए। इसके अलावा 135 किलोग्राम रसगुल्ला और खोया संदूषित मिलने पर नष्ट कराया गया। निर्माणशाला में काफी गंदगी भी मिली। इस पर उसका लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने तक निर्माणशाला का संचालन बंद रहेगा। खाद्य विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने और तैयार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें