फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। खंड के गांवों में सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को मेवात कारवां, एक्शन ऐड और यूरोपीय यूनियन की ओर से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। खंड के बीवा, फौन्दा बास, दोरखी, मनिया बॉस, बसई मेव गांवों में यह अभियान चलाया गया। संगठन के खालिद हुसैन ने कहा कि मनरेगा के तहत जिन लोगों के जॉब कार्ड बने हुए हैं उन्हें सरकार से काम मांगना चाहिए, क्योंकि कानून के तहत 100 दिन का रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है। जॉब कार्ड बनने के बाद यदि रोजगार नहीं मिलता है तो सरकार उस मजदूर को मनरेगा अधिकार के तहत बेरोजगारी भत्ता देगी। काम देना या वंचित मजदूरों को भत्ता देना सरकार की जिम्मेदारी है। ईसब खान ने बताया कि सरकार की ओर से बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इस योजना से जुड़ी जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी गई। संगठन के बरकत मलिक ने मजदूरों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं से गांववासियों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मजदूरों की बेटियों की शादी और उनकी बच्चों की शिक्षा के लिए दी जाने वाली खर्च की जानकारी दी।
विज्ञापन

मौलाना समीम ने आंगनवाड़ी और राशन डिपो से संबंधित नियम और कानून के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। कारवा संगठन के अशफाक आलम ने बताया कि मेवात में यह अभियान फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना खंड के 30 गांव में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें