फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट खरीदारों ने की किसान चौक पर अंडरपास की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

किसान चौक पर अंडरपास बनाने की मांग
केंद्रीय मंत्री और विधायकों से मिली नेफोवा की टीम, एफओबी, मल्टी प्वाइंट व स्ट्रेस फंड का भी मुद्दा उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नेफोवा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह व जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान मल्टी प्वाइंट कनेक्शन के नोटिफिकेशन की विसंगतियों को दूर कराने, किसान चौक पर अंडरपास व फुटओवर ब्रिज बनवाने और अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार से स्ट्रेस फंड दिलाने की मांग की है। तीनों जनप्रतिनिधियों ने खरीदारों को मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है।
नेफोवा के सदस्य विकास कुमार ने बताया कि सांसद डा. महेश शर्मा को मल्टी प्वाइंट कनेक्शन को लेकर विद्युत नियामक आयोग की अधिसूचना के नियमों की जानकारी दी। साथ ही नियमों में बदलाव की मांग और कहा कि अलग-अलग कनेक्शन देने पर आने वाले खर्च खरीदारों से नहीं लिया जाना चाहिए। खरीदार पहले ही बिल्डर को 50 हजार से एक लाख रुपये दे चुके हैं। परिवर्तन के बाद बिजली सप्लाई मेंटेनेंस की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से बात कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में किसान चौक पर फुटओवर ब्रिज और अंडरपास बनाने का मुद्दा भी उठाया गया। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि दोनों परियोजनाओं पर सहमति बन गई है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। ग्रेनो वेस्ट की मुख्य सड़कों के साथ-साथ सर्विस रोड को भी बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नेफोवा के सदस्य जोगिंदर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार से मांग की थी कि जिन खरीदारों को घर नहीं मिला है, उनके लिए स्ट्रेस फंड की व्यवस्था करें। केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय कमेटी ने भी यही सिफारिश की थी, लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ। समस्याओं पर ध्यान देना होगा। नहीं तो खरीदार चुनाव में नोटा का प्रयोग करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर दोनों विधायकों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें