फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जा प्राप्त मंत्री बने नवाब व कैप्टन विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: नवाब सिंह नागर और कैप्टन विकास गुप्ता बने दर्जा प्राप्त मंत्री
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के गुर्जरों को साधने के लिए दी नवाब सिंह को जिम्मेदारी
कैप्टन विकास गुप्ता को जिम्मेदारी देकर भाजपा ने किया वादा पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। भाजपा ने प्रदेश के पुराने और मेहनती कार्यकर्ताओं को दर्जा प्राप्त मंत्री की जिम्मेदारी देकर वोटरों को साधने का प्रयास किया है। जिले में भी पूर्व सिंचाई मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर को लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी वापस लेने वाले कैप्टन विकास गुप्ता को यूपी कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) का अध्यक्ष बनाया गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में संस्कृति संकुल का उद्घाटन किया था। इस मौके पर गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात में प्रधानमंत्री ने जल्द ही सौगात देने की बात कही थी। वहीं, कैप्टन विकास गुप्ता ने पिछले दिनों विधानसभा में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन पंकज सिंह के चुनाव मैदान में आने और पार्टी आलाकमान के आश्वासन पर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।
-------
पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखते हुए यह जिम्मेदारी मिली है है। पार्टी के प्रत्येक आदेश का पालन किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा। इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी आला कमान और साथियों के आभारी हैं।
विज्ञापन

- नवाब सिंह नागर, अध्यक्ष, लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान
-------------
पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसे पूरी मेहनत के साथ निभाऊंगा। इस सम्मान के लिए पार्टी का और मुख्यमंत्री का आभारी हूं। जो निर्देश मिलेगा उसी का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

- कैप्टन विकास गुप्ता, अध्यक्ष, यूपी कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार)
--------
दर्जा प्राप्त मंत्रियों का किया स्वागत
नोएडा। प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर को लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान का अध्यक्ष (मंत्री, दर्जा प्राप्त) बनाए जाने की जैसे ही सूचना प्रसारित हुई। वैसे ही नोएडा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागर के आवास की ओर रुख कर दिया और काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अमित त्यागी, विनोद त्यागी, बृजपाल चौहान, धर्मेंद्र गुप्ता, दीपक विग, इंद्राज खटाना, सुनील नागर, ओम यादव, सचिन नागर, उज्जवल सिंह, विपुल जौहरी, मनीष, रोहित व सिद्धार्थ नागर आदि मौजूद रहे। वहीं, सेक्टर-29 में कैप्टन विकास गुप्ता के दर्जा प्राप्त मंत्री बनने पर पूर्व सैन्य अफसरों में खुशी से एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें