फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर ने फ्लैट कब्जा जल्द नहीं दिया तो घेराव करेंगे खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया तो घेराव करेंगे खरीदार
विज्ञापन

इको विलेज वन के खरीदारों व बिल्डर प्रबंधन के बीच विफल रही बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के इको विलेज वन के खरीदारों ने रविवार को प्रोजेक्ट की साइट पर बिल्डर प्रबंधन के साथ बैठक कर जल्द से जल्द कब्जा देने की मांग की। बैठक विफल रही। खरीदारों ने चेतावनी दी कि अगर होली तक कब्जा नहीं दिया गया, बिल्डर के नोएडा स्थित मुख्य कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

खरीदारों ने बताया कि वर्ष 2010 में बुकिंग की थी। बिल्डर ने वर्ष 2012 तक कब्जा देने का वादा किया था। ज्यादातर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। करीब 900 खरीदार अपने घर पर कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं देनी बाकी है। इन सभी मांगों को लेकर लगातार बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले सप्ताह बिल्डर ने बाकी काम को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया। रविवार को बैठक में बिल्डर ने पैसे नहीं होने का हवाला दिया। खरीदारों ने कहा कि ज्यादातर खरीदार 90 प्रतिशत से अधिक पैसा जमा कर चुके है। बैठक में काफी नोकझोक भी हुई। बाद में बिल्डर ने वार्ता करने से इनकार कर दिया। इसके बाद खरीदारों ने साइट पर हंगामा किया। खरीदारों ने बताया कि बिल्डर को होली तक का समय दिया गया है। अगर तब तक कब्जा देने को लेकर कुछ काम नहीं किया, तो नोएडा सेक्टर-58 स्थित बिल्डर के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा और कार्यालय पर ताला जड़ा जाएगा। इस मौके पर यतेंद्र त्रिपाठी, राकेश सिंह, अपर्णा त्रिपाठी, मीनू त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, चितरंजन, निशि गुप्ता, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें