फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ी स्कूलों की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: सीसीटीवी फुटेज से पकड़ी स्कूलों की लापरवाही
विज्ञापन

सबहेड: फुटेज में यातायात नियम तोड़ता दिखा स्टाफ, बच्चे वाहनों से स्कूल आते दिखे
ट्रैफिक पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले स्कूलों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर की सड़कों पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर जिंदगी जोखिम में डाल रहे छात्रों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया। 18 स्कूलों में जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पिछले 15 दिनों के रिकॉर्ड के आधार पर मिली खामियों से स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया गया। ट्रैफिक पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के निर्देशानुसार स्कूलों में औचक चेकिंग की जाएगी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी कभी भी किसी भी स्कूल में जाकर सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल सकते हैं। बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान के दौरान सीसीटीवी फुटेज में केवल स्कूली छात्र ही नहीं, बल्कि स्टाफ भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिला। बिना हेलमेट लगाए स्कूलों में दुपहिया वाहनों से प्रवेश करते कैमरे में कैद हुए तस्वीरों के आधार पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्कूलों को चेताया गया। इस दौरान स्कूलों को दिशा-निर्देश दिए गए कि कम उम्र में बच्चों को वाहन लेकर स्कूल आने से रोका जाए। स्कूल प्रबंधक इसको लेकर अभिभावकों को सर्कुलर भी जारी करेंगे। इसके बाद भी बच्चे यदि वाहन लेकर स्कूल आते हैं तो ऐसे अभिभावकों की जानकारी स्थानीय पुलिस को देने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अट्टा मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
अट्टा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पहले से ही प्रतिबंधित है, लेकिन निगरानी के अभाव में नियम ताक पर रखे जा रहे थे। इस मार्ग पर लगा ओवरहाइट बैरियर लंबे समय पहले टूट गया था। इससे भारी वाहनों की रोकथाम नहीं हो पा रही थी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर से ओवरहाइट बैरियर लगा दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें