आयुध डिपो के 300 मीटर दायरे में एक वर्ष पुराने निर्माण सील करने की तैयारी
गुुरुग्राम। आयुध डिपो के प्रतिबंधित 300 मीटर के दायरे में पिछले एक वर्ष के दौरान हुए अवैध निर्माणों को निगम ने सील करने की योजना बनाई है। निगम की इनफोर्समेंट टीम एक वर्ष के दौरान हुए उन सभी निर्माणों की सूची तैयार करने में लगी है। अगले सप्ताह फिर से यहां अवैध भवनों को सील करने की कार्रवाई हो सकती है।
आयुध डिपो संबंधित मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण कोर्ट ने आयुध डिपो दायरे में नव निर्माणों पर पाबंदी लगाई हुई है। इसी क्रम में बुधवार को निगम ने 11 अवैध भवनों को सील किया था। नए भवनों को चिन्हित करने का काम इनफोर्समेंट टीम-2 को सौंपा गया है।
----
300 आयुध डिपो दायरे में अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए योजना तैयार की गई है।
-विवेक कालिया, संयुक्त आयुक्त-2, नगर निगम, गुरुग्राम।