ग्रेटर नोएडा। वन विभाग ने ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में पेड़ काटने पर एक लाख रुपये सोसाइटी प्रबंधन और 20 हजार रुपये मालियों पर जुर्माना लगाया है। आरोप है कि छंटाई के नाम पर पेड़ों को तने से काट दिया गया। वन विभाग ने लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया है।
वन विभाग के अफसरों ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में पेड़ काटने की शिकायत मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची। वहां सोसाइटी के अंदर विला व सड़क किनारे कदम प्रजाति के पेड़ लगे हैं। छंटाई के नाम पर चार पेड़ों को तने तक को काटा गया है। मालियों का कहना है कि सोसाइटी प्रबंधन की तरफ से उनको पेड़ों की छंटाई करने को कहा गया था। माई सिटी रिपोर्टर