फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: तमंचा लेकर पहुंचा 11वीं का छात्र, कॉलेज में मचा हड़कंप

Fri, 10 Oct 2025 02:03 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

जीटी रोड स्थित एक कॉलेज में 11वीं का छात्र तमंचा लेकर पहुंच गया। यह देख कॉलेज में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी में नगर के जीटी रोड स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र तमंचा लेकर पहुंच गया। तमंचा लेकर आने पर घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने किशोर को पकड़कर तमंचा बरामद किया है। 

विज्ञापन


इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि नगर के जीटी रोड पर मिहिर भोज इंटर कॉलेज है। वहां पर 9 अक्टूबर को कक्षा 11वीं का एक 16 साल का किशोर तमंचा लेकर पहुंच गया। जब तमंचा कॉलेज में एक दूसरे छात्र को दिखाया तो प्रधानाचार्य को उसकी जानकारी लग गई।

प्रधानाचार्य ने छात्र के पास पहुंच तमंचा के बारे में जानकारी की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया। तमंचा बरामद कर कोतवाली ले गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र को पकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें