फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक से ओडिशा से गुरुगाम ले जा रहे थे 117 किग्रा गांजा, पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल टैंक बॉक्स में छिपाकर कर रहे थे तस्करी
विज्ञापन

नंबर गेम-02 करोड़ रुपये अनुमानित कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। बादलपुर कोतवाली पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने बुधवार को अंबेडकर पार्क के पास से एक ट्रक से करीब दो करोड़ रुपये का 117 किग्रा मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया है। पुलिस ने मौके से सोहना निवासी ट्रक चालक इरफान और परिचालक आसिफ को गिरफ्तार किया है। दोनों मादक पदार्थ को ओडिशा से लेकर गुरुग्राम ले जा रहे थे। आरोपियों को ईस्टर्न पेरिफेरल पर माल सौंपना था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिलने पर बादलपुर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने जीटी रोड पर अंबेडकर पार्क के पास एक ट्रक की जांच की। ट्रक के निचले हिस्से में डीजल टैंक जैसे एक बॉक्स बना हुआ था। उसमें 177 किग्रा गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल पहुंचाने का लेते थे 1.5 से 2 लाख रुपये
डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपी गांजा को गुरुग्राम या अन्य स्थान पर पहुंचाने का डेढ़ से 2 लाख रुपये लेते थे। उन्होंने बताया कि ट्रक में जीपीएस लगा हुआ था। उसकी मदद से जिस व्यक्ति को माल देना था, वह ट्रक को ट्रैक कर रहा था। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में पता निकाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें