ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सिग्मा-2 स्थित हग्स लाइफ होलिस्टिक में बुधवार को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान हग्स लाइफ होलिस्टिक सेंटर फॉर थिएटर आर्ट्स का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में नशे की गंभीर लत से उबरकर दोबारा सामान्य जीवन जी रहे युवाओं ने कला और अभिनय के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। नाटक शकुनी-प्रश्न शेष है में महाभारत के सबसे चर्चित पात्र शकुनी को एक नए नजरिए से दिखाया गया है।