फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरूद्व केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
विज्ञापन

तावडू। दहेज में ट्रैक्टर की मांग पूरी नहीं करने पर दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर ससुराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पीड़िता मौमिना पत्नी तोहिद निवासी गांव बुराका थाना तावडू ने बताया कि उसकी शादी 2015 में तौहिद निवासी गांव झांड़ा जिला पलवल के साथ हुई थी। शादी में मिले दान दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वालों द्वारा उससे लगातार ट्रैक्टर की मांग की जा रही थी। इसमें असमर्थता जाहिर करने पर आरोपियों ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि गले में फंदा डालकर उसे मारने की कोशिश भी आरोपियों द्वारा की गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी पति तौहिद, हफीजन, मजरा, काले व फैसल निवासी गांव झांडा जिला पलवल के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें