फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूर शासक पर मंडी का नाम रखे जाने की खिलाफत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रूर शासक पर मंडी का नाम रखे जाने की खिलाफत
विज्ञापन

पटौदी। जाटौली के ग्रामीणों ने खंडेवला मोड़ स्थित कम्यूनिटी सेंटर में रविवार को पंचायत की। इसकी अध्यक्षता मास्टर ओम सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका हेलीमंडी का नाम बदलकर जाटौली रखा जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। पंचायत ने 18 अक्तूबर को खंडेवला मोड़ पर क्रूर शासक हेली का पुतला फूंकने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पंचायत में मौजूद जाटौली वासियों ने कहा, चूंकि हेली क्रूर शासक था। ऐसे शासक के नाम पर क्षेत्र का नाम उचित नहीं है। पंचायत के बाद ग्रामीणों ने पटौदी-कुलाना-बिलासपुर मार्ग पर आधे घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर नगर पालिका हेलीमंडी का नाम बदलकर नगर पालिका जाटौली नहीं रखा गया, तो जाटौलीवासी आंदोलन स्वरूप सड़कों पर उतर आएंगे। इस मौके पर सेवानिवृत्त डीएसपी विक्रम सिंह, श्रीपाल, नरसिंहपाल चौहान, पंकज परमार, यशवीर बुग्गड़, रवि समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें